
Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली टीओपी के पास बुधवार की शाम एक मेडिकल दुकान के बाहर बाइक से आये अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस घटना में रेहान नामक 12 वर्षीय बच्चे को बायीं जांघ के ऊपर गोली लगी है, जबकि एक व्यक्ति को गोली छूकर निकल गयी. ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गयी. यह इलाका जमशेदपुर से सटा हुआ है. फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. घायलों को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां ड़ॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. फायरिंग की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है कि आखिर फायरिंग कि वजह से की गयी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गोली फर्नीचर का काम कर रहे मोहम्मद आरिफ के घुटने में जाकर फंस गयी है और दूसरी गोली वहां मौजूद बच्चे रेहान के नितंब में जा धंसी. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी सतीश कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से टाटा मेन अस्पताल भिजवाया. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गये.
इसे भी पढ़ें – TSPDL Union Election: दो ने नाम वापस लिया, अब 15 पद के लिए 30 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला




