National

लोकसभा चुनाव :  यूपी में शाम पांच बजे तक 59.77 फीसदी, मणिपुर में 78.20 फीसदी वोट पड़े

NewDelhi :  17वें लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 20 राज्यों में मतदान संपन्न हुआ.  यूपी में शाम पांच बजे तक 59.77 फीसदी वोटिंग हुई,  छत्तीसगढ़ में 77 फीसदी मतदान होने की खबर है. जबकि अंडमान निकोबार में 70.6 फीसदी वोटिंग हुई.  चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी. आयेाग के अनुसार मेघालय में 62 फीसदी, तेलंगाना में 60.57 फीसदी मतदान की खबर है. जानकारी दी गयी कि  मणिपुर में 78.20 फीसदी एवं लक्ष्यद्वीप में 65.9 फीसदी वोटिंग हुई. यूपी के सहारनपुर में पांच बजे तक 63.76 फीसदी एवं कैराना में 60 फीसदी मतदान की खबर है.

मुजफ्फरनगर में 60.80 एवं बिजनौर में 60.60 फीसदी वोटिंग हुई;  मेरठ, बागपत, गाजियाबाद एवं गौतम बुद्ध नगर में क्रमश: 59.40 %, 60.40 %, 55.20 % एवं 58 फीसदी मतदान हुआ. सहारनपुर में दोपहर तीन बजे तक 54.18 फीसदी, कैराना में 52.40 फीसदी एवं मुजफ्फरनगर में 50.60 फीसदी वोटिंग की खबर है.  बिजनौर में 50.80 फीसदी और मेरठ में 51 फीसदी मतदान हुआ.  बागपत में 51.20 फीसदी एवं गाजियाबाद में 47 फीसदी वोटिंग हुई.  गौतम बुद्ध नगर में 49.72 फीसदी मतदान हुआ.

इसे भी पढ़ेंः राहुल की फि‍र पीएम मोदी को बहस की चुनौती,  पीएम हां कहें तो मैं उनके आवास पर जाकर बहस करूंगा

उत्तराखंड में 46.59 फीसदी मतदान

उत्तराखंड में 46.59 फीसदी मतदान हुआ.  लक्ष्यद्वीप में सबसे ज्यादा 51.25 फीसदी वोटिंग हुई;  मणिपुर में तीन बजे तक 68.90 फीसदी मतदान हुआ;  मिजोरम में 55.20 फीसदी एवं त्रिपुरा में 68.65 फीसदी मतदान हुआ है;  पश्चिम बंगाल में दोपहर तीन बजे तक 69.94 फीसदी वोटिंग हुई;  वहीं, नागालैंड में 68 फीसदी एवं तेलंगाना में 48.95 फीसदी मतदान हुआ है.  असम में 59.5 फीसदी एवं मेघालय में 55 फीसदी मतदान हुआ है;  महाराष्ट्र में 46.13 फीसदी मतदान हुआ है.   वहीं, सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग नागालैंड में हुई है.  नागालैंड में 41 फीसदी वोटिंग हुई है. पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों, उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है.  जम्मू-कश्मीर एवं पश्चिम बंगाल की दो लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है.

बड़ी तादाद में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं घरों से निकलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, लक्ष्यद्वीप, अंडमान एंव तेलंगाना सहित ही छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में  जम कर वोटिंग हुई

इसे भी पढ़ेंः  पीएमओ के आठ अधिकारी नाखुश! चाहते हैं अपना ट्रांसफर, वीआरएस भी ले सकते हैं

सबसे ज्यादा वोटिंग नागालैंड में

वहीं, जम्मू-कश्मीर में एक बजे तक 35.52 फीसदी मतदान हुआ है। सिक्किम में 39.08 फीसदी और मिजोरम में 46.5 फीसदी मतदान हुआ है. बिहार में चार सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. औरंगाबाद में 1 बजे तक 34.60 फीसदी वोटिंग हुई है. वहीं, गया में 33 फीसदी एवं नवादा में 37 फीसदी वोटिंग हुई है.  जमुई में 29 फीसदी वोटिंग हुई है। बिहार में 1 बजे तक कुल वोटिंग फीसदी 33.50  है.

पहले चरण के लिए सबसे ज्यादा वोटिंग नागालैंड में हुई है। नागालैंड में 11 बजे तक 41 फीसदी वोटिंग हुई है। मेघालय में 27 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि हिमाचल प्रदेश में 27.48 फीसदी वोटिंग हुई है। तेलंगाना में सुबह 11 बजे तक वोटिंग 22.84 फीसदी हुई है। मिजोरम में 29.8 फीसदी वोटिंग हुई है. मणिपुर में 35.03 फीसदी वोटिंग हुई है. लक्ष्यद्वीप में 23 फीसदी वोटिंग हुई है.

इसे भी पढ़ेंः सोनिया ने रोड शो किया, रायबरेली से नामांकन किया, कहा, हम ही चुनाव जीतेंगे

Related Articles

Back to top button