
NewDelhi : राहुल गांधी एक बार फिर पीएम मोदी को भ्रष्टाचार पर बहस की चुनौती दी है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर पीएम हां कहें तो मैं उनके आवास पर जाकर बहस करने के लिए तैयार हूं. बता दें कि यूपीए अध्यक्ष और अपनी मां सोनिया गांधी के नामांकन में शामिल होने राहुल रायबरेली पहुंचे. यहां उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं. इस क्रम में राहुल ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें खुली बहस की चुनौती दे डाली. कहा कि पीएम चाहे तो भ्रष्टाचार पर उनसे बहस कर लें. इसके बाद उन्होंने कहा कि बहस हुई तो पता चल जायेगा कि चौकीदार ही चोर है.
इसे भी पढ़ेंः पीएमओ के आठ अधिकारी नाखुश! चाहते हैं अपना ट्रांसफर, वीआरएस भी ले सकते हैं
राहुल ने चौकीदार चोर है का नारा दिया
इस क्रम में राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में राफेल मामले में पुनर्विचार याचिका को स्वीकार करने का भी जिक्र किया. बता दें कि कांग्रेस इस मामले में लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं. राहुल गांधी इसके पहले भी पीएम नरेंद्र मोदी को बहस की चुनौती दे चुके हैं. हाल ही में उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी सिर्फ 15 मिनट राफेल, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर मुझसे बहस कर लें तो वो उनके सामने टिक नहीं पायेंगे. इस बीच राहुल ने चौकीदार चोर है का नारा दिया था. लेकिन इसके जवाब में भाजपा ने मैं भी चौकीदार’ नाम से एक मुहिम चलाई थी.
बता दें कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज पांचवीं बार रायबरेली लोकसभा सीट अपना नामांकन दाखिल किया; इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2004 मत भूलिए, वाजपेयी भी अजेय थे लेकिन हम तब भी जीते थे. बता दें कि उनके नामांकन में राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा रॉबर्ट वाड्रा, रेहान और मिराया वाड्रा भी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ेंः सोनिया ने रोड शो किया, रायबरेली से नामांकन किया, कहा, हम ही चुनाव जीतेंगे




