JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर: पानी के लिए दिल्ली तक पदयात्रा करेगी बागबेड़ा विकास समिति

Jamshedpur : गर्मी शुरू होने के साथ ही पानी की किल्लत भी शहर और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिल रही है. शहर से सटे बागबेड़ा पिछले 30 वर्षों से पानी के लिए तड़प रहा है. बिहार सरकार के काल से यहां के लोगों की पानी की मांग निरंतर जारी है, लेकिन झारखंड बने 22 वर्ष होने के बाद भी अब तक लोगों को पानी नहीं मिला है. वैसे पिछली रघुवर सरकार ने 237 करोड़ की लागत से बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना की शुरुआत की, लेकिन यह योजना घोटाले की भेंट चढ़ गई. ठेकेदार से लेकर अधिकारी पैसे को निगल गये. वहीं अब स्थानीय लोग बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में पानी की मांग को लेकर पैदल दिल्ली पदयात्रा करेंगे. वैसे इससे पूर्व भी समिति के माध्यम से पदयात्रा कर रांची राजभवन का घेराव किया गया था, इसके बावजूद कोई पहल नहीं हुई.

एक बार फिर 28 मार्च को रांची में राजभवन और मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर समिति के लोग 31 मार्च को दिल्ली पहुंचेंगे. यहां प्रधानमंत्री से भेंट कर इस समस्या से अवगत कराते हुए पानी की समस्या की निदान करने की गुहार लगाएंगे. समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने कहा कि अगर इन सबके बावजूद भी अगर किसी प्रकार की सकारात्मक पहल नहीं होती है तो अंततः न्यायालय की शरण लेते हुए जनहित याचिका सरकार के खिलाफ दायर करेंगे.

ये भी पढ़ें- झारखंड: ग्लाईडिंग ट्रेनिंग में उत्कृष्ट कार्य के लिए नागर विमानन विभाग को किया गया पुरस्कृत

Related Articles

Back to top button