JamshedpurJharkhand

Jamshedpur Accident : ट्रेलर की टक्‍कर से टेंपो पलटा, रामगढ़ से लौट रहे छह सवार घायल

Patamda : पूर्वी स‍िंहभूम के पटमदा के बोड़ाम थाना अंतर्गत बोटा गांव के रहनेवाले एक ही परिवार के 12 सदस्य चांडिल के समीप रामगढ़ में आयोजित छऊ नृत्य देखने के लिए टेंपो से रविवार की रात 12:00 बजे गए हुए थे. वहां से लौटने के क्रम में सुबह सात बजे तीसाई गांव के समीप पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने टेंपो को ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी जिससे टेंपो दो से तीन बार पलट गया. इस घटना में टेंपो में सवार 9 वर्षीय सोनू पहाड़िया, 4 वर्षीय पुच्ची पहाड़िया, 13 वर्षीय ज्योष्ठा, 7 वर्षीय मोहन और ज्योष्ठा के पिता जय राम पहाड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए.

इस घटना के बाद ट्रेलर लेकर चालक फरार होने में कामयाब रहा वहीं हाईवे के समीप मौजूद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अन्य टेंपो से एमजीएम अस्पताल भेजा जहां सभी का इलाज किया जा रहा है. इधर, सोनू पहाड़िया के पिता विश्वनाथ पहाड़िया ने बताया कि मजदूरी कर परिवार का भरण -पोषण करते हैं. जमा पूंजी से 55000 में एक सेकंड हैंड टेंपो  दो महीने पूर्व खरीदा था. बच्चों का हॉस्टल भी दो दिन बाद शुरू होनेवाला था. इसे देखते हुए पूरे परिवार के साथ टेंपो से छऊ नृत्‍य देखने गया था जहां से लौटने के क्रम में यह हादसा हो गया. इस घटना में उनका टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

ये भी पढ़ें- Gua, Chaibasa Murder case: मुंडा का बेटा निकला हत्‍यारा, मछली पकड़ने से इनकार करने पर कर नाबाल‍िग को उतार द‍िया मौत के घाट

Related Articles

Back to top button