
Jamshedpur : शहर में आये दिन आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि, इन सबके पीछे कारण कुछ अलग-अलग हैं. फिर भी आत्महत्या का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. ताजा मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विद्यापतिनगर का है. वहां की रहनेवाली 24 वर्षीय कशिश कुमारी उर्फ वर्षा ने फांसी लगाकर जान दे दी. इस घटना की वजह उसके घर की आर्थिक तंगी बतायी जाती है. हालांकि, मामला पुलिस की जांच का विषय बना हुआ है. उसके बाद ही घटना के पुख्ता कारणों के खुलासे की उम्मीद जतायी जा रही है. वैसे, घटना शनिवार की सुबह तब उजागर हुई जब देर तक वर्षा के कमरे का दरवाजा नहीं खुला.
पहले तो पास-पड़ोस के लोगों ने देर तक दरवाजा खटखटाया. फिर जब दरवाजा नहीं खुला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इस बीच पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया, उसके बाद कमरे के भीतर का दृश्य देखकर वे हैरान रह गये. वर्षा फांसी के फंदे से लटकी हुई थी. इधर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है. बताया जाता है कि घर की आर्थिक तंगी से परेशान वर्षा पड़ोस के एक दुकान में काम करती थी. हालांकि इस मामले पुलिस को किसी तरह का सुसाइडल नोट अब तक नहीं मिला है. आगे पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद ही मामले के खुलासे की उम्मीद जतायी जा रही है.
इसे भी पढ़ें – औरंगाबाद: प्रेम-प्रसंग में 6 सहेलियों ने खाया जहर, 3 की मौत, 3 की हालत गंभीर




