Main SliderNational

जम्मू-कश्मीर : बॉर्डर पर ड्रग्स और हथियारों की तस्करी का प्रयास, बीएसएफ ने किया नाकाम

Jammu kashmir : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया है. बॉर्डर पर एक अरसे से पाकिस्तानी तस्कर हथियारों और ड्रग्स की तस्करी में लिप्त रहे हैं. बीएसएफ ने पहले भी उनके प्रयासों को नाकाम किया है. इस बार तस्करी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद बीएसएफ ने सर्च अभियान चलाया. इस अभियान में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें :चीन के लिए जासूसी करनेवाला पत्रकार गिरफ्तार, रक्षा विभाग से जुड़ी सूचनाएं देने का है आरोप

अंधेरे का लाभ उठाकर तस्कर भागने में सफल रहा

जानकारी के अनुसार लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर बीती रात बीएसएफ के जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा. बीएसएफ के जवानों ने उसे ललकारा तो वह भागने लगा. अंधेरे की वजह से उसे भागने में सफलता मिली. इस घटना के दौरान पाकिस्तानी पोस्ट की ओर से फाय़रिंग भी की गयी. बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand Corona Update: संक्रमण से 10 और लोगों की मौत, शनिवार को 1538 नए केस

पाकिस्तान की ओर से की गयी फायरिंग

इस दौरान पाकिस्तान की ओर से फायरिंग भी की गई, जिसका भारतीय जवानों ने करारा जवाब दिया. सुबह होने पर बीएसएफ के जवानों ने इलाके में अभियान चलाया तो भारी मात्रा में ड्रग्स और हथियार की खेप बरामद हुई. बुल्लेचक आउट पोस्ट के करीब 58 पैकेट ड्रग्स, दो पिस्टल, चार मैगजीन और गोला-बारूद बरामद किए गए. बीएसएफ के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से नशीली वस्तुओं के साथ ही हथियारों की तस्करी की घटनाएं बढ़ गई हैं. इसे देखते हुए सीमा पर तैनात जवानों ने भी चौकसी बढ़ा दी है. जवान लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :आज राज्यसभा में रखा जायेगा कृषि विधेयक, क्या होगी केंद्र सरकार की रणनीति ?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button