
NewDelhi: भारत में रविवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस से उबर चुके लोगों की संख्या संक्रमित पाये गये लोगों की संख्या से अधिक रही. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, विगत 24 घंटे के दौरान 94,612 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद रोगियों के ठीक होने की दर 79.68 हो गयी है. इसी अवधि के दौरान 92,605 लोग वायरस से संक्रमित पाये गये हैं. जिसके बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 54,00,619 हो गयी.
इसे भी पढ़ें –कोरोना काल में पार्टी करने वाले पुलिसकर्मियों पर क्या हुई कार्रवाई, पुलिस मुख्यालय ने मांगा जवाब
86,752 लोगों की अब तक कोरोना से हुई मौत
सुबह आठ बजे तक अपडेट किये गये आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 1,133 रोगियों की मौत हुई है, जिसके बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 86,752 हो गयी है.
वहीं देश में कोविड-19 से उबर चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 43,03,043 हो गयी है और कोविड-19 संबंधी मृत्यु दर अब 1.61 प्रतिशत है. देश में अब भी 10,10,824 लोग वायरस से संक्रमित हैं. यह संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 18.72 प्रतिशत है.
India’s #COVID19 case tally crosses 54-lakh mark with a spike of 92,605 new cases & 1,133 deaths in last 24 hours.
The total case tally stands at 54,00,620 including 10,10,824 active cases, 43,03,044 cured/discharged/migrated & 86,752 deaths: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/03PoM35kdm
— ANI (@ANI) September 20, 2020
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख से अधिक हो गयी थी. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के अनुसार, 19 सितंबर तक 6,36,61,060 नमूनों की जांच की जा चुकी है. शनिवार को 12,06,806 नमूनों की जांच की गयी.
इसे भी पढ़ें –चीन के लिए जासूसी करनेवाला पत्रकार गिरफ्तार, रक्षा विभाग से जुड़ी सूचनाएं देने का है आरोप




