
Shri Nagar: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई. शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. इंटेलिजेंस इनपुट के बाद चिनगाम इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान ये मुठभेड़ हुई.
#UPDATE Two unidentified terrorists killed in the ongoing encounter between security forces and terrorists in Chingam area of Kulgam district: Kashmir Zone Police. #JammuAndKashmir https://t.co/Ma7XjFQ227
— ANI (@ANI) October 10, 2020
इसे भी पढ़ेंः आज पंचतत्व में विलीन होंगे रामविलास पासवान, कल शाम पटना पहुंचा पार्थिव शरीर
दो आतंकी ढेर
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी. जिसके बाद बलों ने इस इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया.
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादियों की मौत हो गई. आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और यह पता लगाया जा है कि उनका संबंध किस आतंकवादी संगठन से था.
गुप्त सूचना में दो से तीन आतंकियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी. मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके में दो आंतकियों के शव पड़े हैं, और खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी.
इसे भी पढ़ेंःप्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 214 योजनाएं 10 साल से अधिक समय से अटकी




