BiharNational

आज पंचतत्व में विलीन होंगे रामविलास पासवान, कल शाम पटना पहुंचा पार्थिव शरीर

लंबी बीमारी के बाद रामविलास पासवान का गुरुवार को हुआ था निधन

Patna: बिहार के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का शनिवार को अंतिम संस्कार किया जायेगा. आज(शनिवार को) पूरे राजकीय सम्मान के साथ दीघा घाट पर गंगा नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. बता दें कि गुरुवार को लोजपा नेता रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. 74 साल के रामविलास पासवान बीते कई दिनों से बीमार थे.

शुक्रवार शाम उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना पहुंचा. जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा हो गयी. फिलहाल केंद्रीय मंत्री का पार्थिव शरीर लोजपा के ऑफिस में रखा गया है, जहां अंतिम दर्शन के लिए उनके समर्थक पहुंच रहे हैं. इस दौरान बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी पार्टी ऑफिस पहुंचे और रामविलास को श्रद्धाजंलि दी. साथ ही चिराग पासवान से मिलकर उन्हें सांत्वना दी.

इसे भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 214 योजनाएं 10 साल से अधिक समय से अटकी

नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार की देर शाम यहां लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की. कुमार पासवान के पार्थिव शरीर को लेने के लिए पटना हवाई अड्डे पर मौजूद थे.

कुमार और अन्य नेताओं ने हवाई अड्डे परिसर में पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की. राजद नेता तेजस्वी यादव, राज्य विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और अन्य नेताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान चिराग पासवान, उनकी मां रीना पासवान, चाचा पशुपति पारस और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे. तेजस्वी यादव ने संवाददाताओं से कहा कि पासवान के साथ उनके परिवार के करीबी संबंध थे.

उन्होंने कहा, ‘पासवान के निधन के कारण गुरुवार को हमारे घर पर खाना नहीं बनाया गया, जो मेरे लिए एक पिता की तरह थे.’ बाद में, पूर्व केंद्रीय मंत्री के पार्थिव शरीर को राज्य विधानसभा परिसर में ले जाया गया जहां नीतीश कुमार, अन्य मंत्रियों और विधायकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

सीएम ने संवाददाताओं से कहा कि उनके पासवान के साथ लंबे व्यक्तिगत संबंध थे. उन्होंने बताया कि लोग हमेशा उन्हें आम आदमी के लिए काम करने और उनके प्यारे स्वभाव के लिए याद करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः  हाथरस की घटना से कम दर्दनाक नहीं है गिरिडीह के राजधनवार की यह वारदात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button