National

 #CAA के विरोध में जमात-ए-इस्लामी का कार्यक्रम,  शिवसेना नेता संजय राउत शामिल होंगे

Mumbai : शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा CAA और NRC के खिलाफ जमात-ए-इस्लामी के कार्यक्रम में शामिल होने की हामी भरने की खबर है. नागरिकता संशोधन कानून(CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) खिलाफ मैदान में उतरी जमात-ए-इस्लामी को शिवसेना का साथ मिला है. मुंबई में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.  खबरों के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन जमात-ए-इस्लामी हिंद मुंबई, मराठी पत्रकार संघ और एसोसिएशन ऑफ प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स द्वारा मिलकर किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : कोटा में बच्चों की मौत का मामलाः केंद्र ने बनायी उच्‍चस्‍तरीय टीम, गहलोत बोले- सीएए से ध्‍यान हटाने को उठा रहे मुद्दा

बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बीजी कोलसे पाटिल भी शामिल होंगे

जमात-ए-इस्लामी हिंद के मुंबई अध्यक्ष के अनुसार  शिवसेना नेता संजय राउत ने CAAऔर NRC के खिलाफ होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. राउत ने कहा है कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होने आयंगे.  राउत के अलावा कार्यक्रम में बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बीजी कोलसे पाटिल, वरिष्ठ वकील मिहिर देसाई और वरिष्ठ वकील यूसुफ मुछाला भी अपनी बात रखेंगे.

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस ने अपनी किताब में उठाया सावरकर व गोडसे के संबंध पर सवाल, छिड़ा विवाद 

कार्यक्रम मुंबई वीटी स्टेशन के नजदीक पत्रकार भवन में होगा

CAAऔर NRC के मुद्दे पर जमात-ए-इस्लामी हिंद मुंबई, मराठी पत्रकार संघ और एसोसिएशन ऑफ प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (एपीसीआर) के संयुक्त कार्यक्रम मुंबई वीटी स्टेशन के नजदीक पत्रकार भवन में शनिवार शाम को रखा गया है.  इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे शिवसेना नेता संजय राउत पर सभी की निगाहें हैं.

जान लें  कि शिवसेना ने  CAA का लोकसभा में समर्थन किया था, लेकिन राज्यसभा में मतदान के दौरान वाकआउट कर गयी थी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि महाराष्ट्र में NRC  लागू नहीं किया जायेगा और साथ ही CAA पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही निर्णय लेने की बात कही थी. संजय राउत लगातार CAAऔर NRC के खिलाफ मोदी सरकार पर हमलावर हैं.

इसे भी पढ़ें : #RepublicDay परेड विवादः झांकी प्रस्ताव रद्द होने पर TMC, शिवसेना, NCP ने इसे जनता का अपमान बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button