National

कोटा में बच्चों की मौत का मामलाः केंद्र ने बनायी उच्‍चस्‍तरीय टीम, गहलोत बोले- सीएए से ध्‍यान हटाने को उठा रहे मुद्दा

Jaipur: राजस्‍थान के कोटा में बच्चों की हो रही मौत पर भी अब सियासत तेज हो गयी है. कोटा के जेके लोन अस्पताल में मरनेवाले बच्चों की संख्या 104 हो गयी है.

इस मामले में जहां केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने उच्‍चस्‍तरीय टीम का गठन किया है, वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सीएए से ध्यान हटाने के लिए इस मुद्दे को उठाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – कंबल घोटालाः जांच की चिट्ठी को रघुवर दास के प्रधान सचिव सुनील बर्णवाल ने दबाए रखा

केंद्र की ओर गठित की गयी टीम में एम्‍स जोधपुर के विशेषज्ञ डॉक्‍टर, हेल्‍थ फाइनेंस ऐंड रीजनल डायरेक्‍टर और जयपुर हेल्‍थ सर्विस के लोग भी शामिल होंगे. यह टीम शुक्रवार को जेके लोन सरकारी अस्‍पताल पहुंचेगी.

इस बीच, राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ पूरे देश में विरोध का जो माहौल बना हुआ है, उससे ध्यान हटाने के लिए इस मुद्दे को उठाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस साल शिशुओं की मौत के आंकड़ों में पिछले कुछ सालों की तुलना में काफी कमी आयी है.

इसे भी पढ़ें – सवा तीन करोड़ लोगों के हित में काम करेगी सरकार : हेमंत

हर्षवर्धन ने गहलोत को लिखा पत्र

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बच्‍चों की मौत को लेकर अशोक गहलोत को पत्र भी लिखा है. इसमें उन्‍होंने बच्‍चों की मौत रोकने के लिए हर संभव सहायता उपलब्‍ध कराने का आश्‍वासन दिया है. डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ‘मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जानकारी दे दी है कि 2019 से 2020 के बीच नेशनल हेल्थ मिशन के माध्यम से जेके लोन अस्पताल को 91.7 लाख रुपये आवंटित किया गया है. राजस्थान के लिए आवंटित बजट 1788.97 करोड़ रुपये में से केवल कोटा को ही 27.45 करोड़ रुपये दे दिये गये हैं.

इसे भी पढ़ें – साइरस मिस्त्री पर NCLT कोलकाता के फैसले को नहीं मानेगा टाटा समूह, सुप्रीम कोर्ट में फैसले को दी चुनौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button