Jamshedpur

जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट ने मनाई संस्थापक सदस्य दशरथ सिंह की पुण्यतिथि

Ghatshila : श्री श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट ने बुधवार को मुसाबनी नंबर दो गणेश मंदिर प्रांगण में ट्रस्ट के अध्यक्ष जीसी सतपति की अध्यक्षता में ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य पूर्व महासचिव व राजा दशरथ सिंह की पहली पुण्यतिथि मनाई गई. मौके पर सबसे पहले भगवान जगन्नाथ के समक्ष विशेष पूजा की  गई. स्व. दशरथ सिंह की तस्वीर पर सबसे पहले ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ जीसी सतपति ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. उसके बाद ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने भी पुष्प अर्पित कर अपने संस्थापक सदस्य व पूर्व महासचिव को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर मुख्य रूप से ट्रस्ट के अरविंद यादव, अजय कुमार ब्रह्मा, बीबी पटनायक, बसंत कुमार, मुरली मोहन सरकार, मुरारी मोहन मिश्र, प्रदीप कुमार मिश्राज तन्वी आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें-मुसाबनी माइंस कॉलेज में मनाया गया श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ करमा पर्व

Related Articles

Back to top button