
Ranchi : राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र स्थित मिश्रा कॉलोनी में गोली चली है. हालांकि इस फायरिंग की घटना में किसी प्रकार की हताहत की सूचना नहीं है. गोलीबारी की घटना को घनश्याम पांडेय ने अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि दो पक्ष में जमीन विवाद चल रहा था. इसी जमीन विवाद में घनश्याम पांडेय ने फायरिंग की है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पंडरा थाने की पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर घटनास्थल पर मामले की जांच करने में जुट गयी है. मामले में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पंडरा थाना प्रभारी चिंटू ने बताया कि जमीन विवाद में गोली चली है. जल्द ही पूछताछ कर मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.




