Crime NewsJamshedpurJharkhandNEWS

Jamshedpur : टेल्को में इंद्रानगर के युवक से मोबाइल की छिनतई

Jamshedpur : टेल्को थाना अंतर्गत तार कंपनी गुरुद्वारा और आजाद मार्केट में बीच इंद्रानगर निवासी दीपक कुमार से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल की छिनतई कर ली. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तेजी से आजाद मार्केट की ओर फरार हो गए. इधर दीपक शिकायत के लिए टेल्को थाना पहुंचा जहां उसे मोबाइल खो जाने की शिकायत करने का दबाव बनाया गया. दीपक ने बताया कि वह अपने घर से शाम 6.30 बजे टेल्को तार कंपनी गुरुद्वारा होते हुए आजाद मार्केट जा रहा था तभी पीछे से बाइक सवार कुछ बदमाश ने उनका मोबाइल छीन लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़े : Jamshdpur : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों से होल्डिंग टैक्स लेने का चैंबर ने किया विरोध, कहा-औद्योगिक क्षेत्र नगर निगम के दायरे में नहीं आता

Related Articles

Back to top button