Crime NewsGiridih

गिरिडीह: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Giridih: गिरिडीह के गांडेय थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. दुष्कर्म का आरोपी गांडेय के चंपा नगर गांव का रहने वाला मो. मुर्तजा है.

आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. आरोपी मुर्तजा के घर को घेर कर पुलिस उसे गिरफ्तार कर पाई.

जानकारी के अनुसार घटना बीते पांच अक्टूबर की है. जब एक नाबालिग शौच के लिए जा रही थी तो आरोपी मुर्तजा उसका मुंह दबाकर झाड़ियों के पीछे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपी मुर्तजा फरार हो गया था.

दूसरी तरफ पीड़िता घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन उसे गांडेय थाना ले गए जहां आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया. इसी क्रम में शनिवार को आरोपी अपने गांव चंपा नगर पहुंचा तो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर छापेमारी कर उसे दबोच लिया.

इसे भी पढ़ें – जीतराम मुंडा हत्याकांड: ओरमांझी में दो एकड़ जमीन को लेकर चल रहे विवाद में मनोज मुंडा ने करायी थी हत्या

Related Articles

Back to top button