Jamshedpur

पटमदा बेलटांड़ दुर्गापूजा कमेटी के फिर अध्यक्ष बने ईशानचंद्र गोप

Jamshedpur : पटमदा के बेलटांड़ में आयोजित बैठक में श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति लावा (बेलटांड़) की कमेटी का पुर्नगठन कर लिया गया है. अध्यक्ष का कार्यकाल काफी बेहतर होने की वजह से ईशानचंद्र गोप के नाम पर फिर से सर्वसम्मति बनाते हुए पुनः अध्यक्ष चुन लिया गया. महासचिव रहे दशरथ मंडल के दिवंगत होने पर उनकी भी कार्यकुशलता के बारे में चर्चा करते हुए उनके पुत्र विजय कुमार मंडल के नाम पर महासचिव पद पर सर्वसम्मति बनाई गई. कोषाध्यक्ष पद पर किसी तरह का कोई फेर-बदल नहीं किया गया है.

वर्ष 2018 से हो रही पूजा

पटमदा के बेलटांड़ बाजार में 2018 से शुरू किए गए सार्वजनिक दुर्गापूजा के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम का आयोजन और आकर्षक पंडाल का निर्माण से क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह का माहौल देखा जाता है. स्थानीय प्रशासन भी कमेटी को पूरा सहयोग करती है.

इसे भी पढ़ें- कोडरमा : मधुमक्खियों के हमले में एक ही परिवार के 5 लोग जख्मी

कमेटी एक नजर में

अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप,  उपाध्यक्ष महावीर महतो, अश्विनी कुमार दास, शत्रुघन सिंह, महासचिव विजय कुमार मंडल, सचिव संतोष कुमार सिंह,  महानंद दास, राजू मंडल, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल, सह कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार, माणिक हालदार, दीपक कुमार वर्मा, कार्यालय सचिव कल्याण कुमार गोराई, सह कार्यालय सचिव सुदाम कर्मकार, दीपक कुमार दास, निर्मल कांति दास, मीडिया प्रभारी तापस हालदार, सह मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार पैड़ा, अंकेक्षण दल चक्रधर मुदी, डॉ कालीपद दास, शिशुपाल सिंह सरदार, संजय कुमार दास, सुभाष दास एवं निगरानी दल में मिहिर कुमार प्रमाणिक व उज्जवल कांति दास को शामिल किया गया है.

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button