Lead NewsNational

क्या गणतंत्र दिवस हिंसा का आरोपी दीप सिद्धू बिहार में छिपा है ?

दीप सिद्धू समेत चार पर एक-एक लाख का इनाम घोषित

Uday Chandra

Delhi: दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा के आरोपी पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू के बिहार में छिपे होने की खबर है. दिल्ली पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन बिहार में मिली है. इस सूचना के बाद बिहार पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम बिहार रवाना हो गई है.

इसे भी पढ़ें:एयर शो में दिखी भारत की ताकत, तेजस, ध्रुव व सुखोई-30 की दिखी धमक

इस बीच दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू समेत लाल किला पर निशान साहिब का झंडा फहराने वाले जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है. वहीं हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए जाजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक को 50,000 रुपये देने की घोषणा की गई है.

26 जनवरी की हिंसा के मामले में अभी तक दिल्ली पुलिस ने 38 उपद्रवियों की गिरफ्तारी कर ली है. इस मामले में कुल 44 मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं. मामले के आरोपी दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह और गैरकानूनी गतिविधियों के आरोप लगाए हैं. घटना के बाद से ही वह भूमिगत है. दीप सिद्धू ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई भी पेश की थी, जिसमें उसने भावुक होकर बिहारी प्रवासियों को पंजाबियों की तुलना में बेहतर बताया था.

इसे भी पढ़ें:जानिये, देश की यंगेस्ट पायलट कश्मीर की बेटी आयशा अजीज को

Related Articles

Back to top button