JharkhandRanchi

झारखंड में सीएम जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन में हो रही अनियमितता, सीएम करायें स्वास्थ्य मंत्री के भूमिका की भी जांच: सरयू राय

Ranchi : विधायक सरयू राय ने झारखंड में आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता की शिकायत की है. साथ ही इसमें राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका की जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से की है. प्रेस वक्तव्य जारी करते कहा कि इसके कारण राज्य के मरीज़ों को तो परेशानी हो ही रही है सरकार के खजाना को भी नुकसान हो रहा है. इस अनियमितता और भ्रष्टाचार में आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन के लिए चयनित बीमा कंपनी, बीमा कंपनी का बीमा करने वाली पुनः बीमा कंपनी और एक बिचौलिया निजी कंपनी के कारिंदे शामिल हैं. इसे झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान योजना का क्रियान्वयन करने के लिए गठित “झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के माध्यम से इस पूरी प्रक्रिया में निःशुल्क सेवा देने के नाम पर शामिल किया है.

स्वास्थ्य विभाग की पहल पर झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी और एक निजी कंपनी “निरूज कंसलटेंट्स एलएलपी” के बीच गत 11 जनवरी 2024 को एक एमओयु (सहमति पत्र ) पर हस्ताक्षर हुआ है. इसके अनुसार यह परामर्शी कंपनी आयुष्मान भारत के कतिपय कार्यों के लिए निःशुल्क सहयोग प्रदान करेगी. सहमति के बिन्दु व्यापक हैं पर अस्पष्ट हैं. एमओयू की अधिसूचना की प्रति भी सरयू ने जारी की है.

इसे भी पढ़ें – रांची पहुंचे डीजे संदीप के परिजन, डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

Related Articles

Back to top button