JamshedpurJharkhand

‘मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य, अधीक्षक, सीनियर रेजिडेंट व ट्यूटर की नियुक्ति में हुई है अनियमितता’

विधायक सरयू राय ने सीएस को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग की

Jamshedpur: भाजमो सुप्रीमो व जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय ने मुख्य सचिव को राज्य में स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य, अधीक्षक एवं सीनियर रेजिडेंट तथा ट्यूटर की नियुक्ति में अनियमितता बरतने को लेकर एक पत्र सौंपा है. उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से बताया कि कुछ दिन पहले ही झारखंड सरकार द्वारा उपर्युक्त नियुक्तियों के बारे में जो निर्णय लिए गए है वह प्रासंगिक अधिसूचना में वर्णित प्रावधानों के विपरीत हैं. अधिसूचना में दिए हुए प्रावधानों का खुला उल्लंघन है.

उन्होंने बताया कि एमजीएम कॉलेज एवं अस्पताल में अधीक्षक एवं प्राचार्य की नियुक्ति में इस प्रावधान का उल्लंघन किया गया है. उन्होंने बताया कि इन दोनों पदों पर नियुक्त चिकित्सक प्राध्यापक नहीं बल्कि सहायक प्राध्यापक है. जबकि अधीक्षक एवं प्राचार्य के पदों पर नियुक्त होने की अहर्ता रखनेवाले कई चिकित्सक राज्य में उपलब्ध है.

उन्होंने बताया है कि उनमें से एक प्राध्यापक को पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल से स्थानांतरित कर जमशेदपुर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के रूप में पदस्थापित किया गया है. उन्होंने बताया कि इसी तरह इसी तरह सीनियर रेजीडेंट व ट्यूटर के पदों पर भी कुछ दिन पहले स्थानांतरण द्वारा जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय पूर्वी सिंहभूम के चिकित्सा पदाधिकारी को स्थानांरित करते हुए चिकित्सा पदाधिकारी, ट्यूटर (फिजियोलॉजी) एमजीएम महाविद्यालय एवं अस्तपाल, जमशेदपुर में पदस्थापित कर दिया गया है. इसके अलावे कई वर्षों से एमजीएम में कार्यरत सीनियर रेजीडेंट व ट्यूटर के पद पर दंत चिकित्सा विभाग में कार्य कर रहे चिकित्सक को पुनः इसी पद पर नियुक्त कर लिया गया है.

उन्होंने कहा कि अधिसूचना के अनुसार ऐसा करना सरासर नियम के विरुद्ध है. हाल में जो स्थानान्तरण एवं पदस्थापन हुए है उनमें भी अनेकों विसंगतियां एवं अनियमितता हैं. उन्होंने कहा कि  इस तरह का अनियमित कार्य करने वाले चाहे वे सरकार में किसी भी पद पर क्यों न हो वे राज्य की चिकित्सा सेवा का अहित कर रहे हैं. इनपर विधिसम्मत कार्रवाई होनी चाहिए.

उन्होंने मुख्य सचिव से अनियमित नियुक्तिओं को रद्द करने तथा दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें – सिवरेज ड्रेनेज: 85 करोड़ खर्च कर 37 परसेंट काम, 63 परसेंट के लिए फिर से निकाला टेंडर

Related Articles

Back to top button