NationalTOP SLIDER

लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा गिरफ्तार!

Lucknow: लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्‍य आरोपी भाजपा नेता आशीष मिश्रा को पुलिस ने छह घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. बस पुलिस का औपचारिक एलान बाकी है.

केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष को शुक्रवार सुबह 10 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह पूरा दिन गायब रहे.

आशीष मिश्रा डेडलाइन से 22 मिनट पहले 10 बजकर 38 मिनट पर ही क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंच गये थे. उनसे पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच ने करीब 32 सवालों की लिस्ट तैयार की थी. पूछताछ की वीडियोग्राफी भी की गयी है.

गौरतलब है कि एक अक्‍टूबर को लखीमपुर खीरी में चार किसानों को थार जीप से कुचलकर मार डाला गया था. इसके बाद भड़की हिंसा में चार और लोगों की मौत हो गयी थी. यूपी सरकार ने सभी मृतकों के परिवारवालों को 45-45 लाख रुपये का मुआवजा दिया है.

साथ ही, एक परिजन को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है. आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी को लेकर पूरा विपक्ष और किसान संगठन यूपी सरकार पर लगातार दबाव बना रहे थे.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में भी छा सकता है गंभीर बिजली संकट, तेनुघाट और कोडरमा पावर प्लांट के पास तीन-चार दिनों का कोयला

Related Articles

Back to top button