DhanbadJharkhand

ढुल्लू पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पीड़िता के पति पर FIR, युवती ने अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने का किया केस

Dhanbad: बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला के पति राजीव कुमार पर कतरास थाना में एक युवती ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उसने राजीव कुमार पर नहाने के दौरान वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है.

युवती ने यह प्राथमिकी बुधवार देर रात दर्ज करायी. इस मामले में भाजपा विधायक ढुल्लू महतो पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने बताया कि विधायक फरार रहकर भी उसके खिलाफ साजिश रच रहे हैं. उन्होंने कहा कि मामले की जांच सीबीआइ से करायी जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी अलग हो सके.

इसे भी पढ़ें- बच्चों के नामांकन के वक्त गुमराह ना हो अभिभावक, हम बता रहें झारखंड के 453 स्कूलों के नाम जो हैं CBSE एफिलिएटेड

चार-पांच दिन पहले ढुल्लू ने की मैनेज करने की कोशिश

पीड़िता ने बताया कि ढुल्लू महतो ने चार-पांच दिनों पहले मामले को मैनेज करने की कोशिश की थी. उसने पड़ोसी के घर अपने आदमी को भेजकर उसे तीन करोड़ रुपये का प्रलोभन भी दिया. साथ ही दिल्ली में फ्लैट खरीद देने की बात भी कही.

उस आदमी ने उनके सामने ही ढुल्लू महतो के भाई शरद महतो से बात की. लेकिन जब वे मामले को मैनेज करने के लिए तैयार नहीं हुई तो एक साजिश के तहत उनके पति पर झूठी प्राथमिकी दर्ज करवा दी गयी.

इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है भाजपा लेकिन सफल नहीं होगी: कांग्रेस

युवती ने कहा- मैंने भी बनाया है वीडियो, पुलिस के सामने करूंगी पेश

प्राथमिकी में अंगारपथरा की रहने वाली युवती ने बताया है कि 2017 से उसका राजीव कुमार और उनकी पत्नी से संपर्क है. वह कई बार इन लोगों के साथ रांची भी जा चुकी है.

रात में कई बार उसे कतरास में राजीव कुमार के घर पर रहना पड़ा है. इसी बीच एक दिन राजीव कुमार ने अपनी पत्नी के सहयोग से नहाते हुए मेरा वीडियो बना लिया. फिर वीडियो दिखाकर मुझे ब्लैकमेल कर मेरा यौन शोषण करता रहा. जब उसने सारी हदें पार कर दी तो मैंने उसे एक दिन बुलाया और मैंने भी उसका वीडियो बना लिया. जरूरत पड़ने पर मैं इस वीडियो को पुलिस के सामने पेश करूंगी.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button