BokaroJharkhand

डकैती की योजना बनाते देसी कट्टे के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, दो फरार

Bokaro : सिटी थाना क्षेत्र के एसबीआई एडीएम बिल्डिंग के पास जंगल मे डकैती की योजना बनाते पुलिस ने चार अपरााधियो को गिरफ्तार किया है. जबकि दो अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गये. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 315 के लोडेड देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किये हैं. यह जानकारी देते हुए डीएसपी बहामन टूटी ने बताया कि थाना प्रभारी मदन मोहन श्रीवास्तव को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी जंगल में बैठकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं.

इसे भी पढ़ें- भाजपा के पूर्व सांसद अजय मारू ने फर्जी तरीके से खरीदी जमीन : विधानसभा उपसमिति

पुलिस ने घेराबंदी कर चार अपराधियोंं को धर दबोचा

सूचना मिलते ही गश्त में निकली पुलिस ने घेराबंदी कर चार आपरधियो को धर दबोचा, जबकि दो अपराधी भागने में सफल हो गये. पकडे गये आपरधियो में करण कुमार, कुलदीप राम, महेश कुमार, रोहित कुमार शामिल हैं. पुलिस ने इन अपराधियेां को जेल भेज दिया. छापामार दल में जमादार संजीव रंजन झा, इंद्रदेव राम,विनय कच्छप सहित पुलिस बल शामिल थे.

इसे भी पढ़ेंः लालू यादव ने किया सरेंडर- पहले होटवार जेल, फिर भेजे जाएंगे रिम्स

Related Articles

Back to top button