JharkhandRanchi

केंद्र और राज्य मिल कर सितंबर से चलायेंगे कुपोषण के खिलाफ अभियान

  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने झारखंड स्टेट न्यूट्रीशन मिशन की समीक्षा बैठक में लिया निर्णय
  • राज्य के विकास में बाधक है कुपोषण, जन भागीदारी के साथ अभियान को सफल बनाना हैः स्मृति
  • 15 सितंबर के बाद राज्य आ सकते हैं प्रधानमंत्री

Ranchi: स्टेट न्यूट्रीशन मिशन की समीक्षा बैठक मंगलवार को केंद्रीय टेक्सटाइल, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में नयी दिल्ली में की गयी. जिसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत संबंधित अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान निर्णय लिया गया कि केंद्र और राज्य सरकारें मिल कर सितंबर 2019 से राज्य में कुपोषण के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू करेंगी. इस अभियान में राज्य के निर्वाचित प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जायेगा. जिससे जन भागीदारी को सुनिश्चित किया जाये. इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राज्य में विकास दर काफी तेजी से बढ़ रहा है. जिसकी चर्चा हर ओर है. लेकिन राज्य के संर्पूण विकास के लिए जरूरी है कि कुपोषण को समाप्त किया जाये. उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में कुपोषण एक बाधा है. इस समस्या से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को एक साथ मिल कर काम करना होगा. उन्होंने कहा कि सितंबर से चलने वाले व्यापक अभियान को सफल बनाना है.

इसे भी पढ़ें – पढ़े-लिखे युवाओं को 20 करोड़ का चूना लगा भागी स्मोक कंपनी, ज्यादातर युवतियां शिकार

अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति की महिलाओं को जागरूक किया जायेगा

इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अभियान के दौरान महिलाओं विशेष कर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को एनीमिया के बारे में जागरूक किया जायेगा. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं और किशोरियों में एनीमिया का प्रभाव अधिक देखा जा रहा है. इस दौरान राज्य में महिलाओं के विकास संबधित कार्यों की चर्चा हुई. मौके पर प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार बर्णवाल सहित केंद्र और राज्य के वरीय अधिकारी भी उपस्थित हुए.

विधानसभा भवन के उद्घाटन में आयेंगे प्रधानमंत्री

इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. जिसमें उन्होंने राज्य में नवनिर्मित झारखंड विधानसभा भवन और जल मार्ग विकास बदंरगाह परियोजना के उद्घाटन के लिए आमंत्रण दिया. प्रधानमंत्री की ओर से इस पर सहमति जताते हुए 15 सितंबर के बाद किसी भी तारीख को उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित करने की बात की गयी. जिसमें प्रधानमंत्री कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे.

इसे भी पढ़ें – धनबादः पत्रकार की पुत्री पर बदमाशों ने किया एसिड से हमला, पीएमसीएच में चल रहा इलाज

Related Articles

Back to top button