
Mumbai : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के पहले मुकाबले में केकेआर ने सीएसके को 6 विकेट से हरा दिया. वानखेड़े स्टेडियम में पहली बार रवींद्र जडेजा की कप्तानी में खेल रही सीएसके की शुरुआत काफी खराब रही और 61 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गयी. महेंद्र सिंह धौनी और रवींद्र जडेजा ने अंत में कुछ अच्छे हाथ दिखाये और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. धोनी के ताबड़तोड़ अर्द्धशतक की बदौलत चेन्नई ने 20 ओवर में 131 रन बनाये. जवाब में KKR के ओपनरों अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश ने सधी शुरुआत दी. भारतीय टीम से बाहर हुए रहाणे ने 44 रनों की तेजतर्रार पारी खेली और श्रेयस की कप्तानी वाली केकेआर ने 18.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाकर मैच जीत लिया. महेंद्र सिंह धोनी 50 और कप्तान जडेजा 26 रन बनाकर नाबाद रहे. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से उमेश यादव ने दो विकेट चटकाये. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
इसे भी पढ़ें – TATA IPL 2022 : जमशेदपुर में सट्टा बाजार गरमाया, पहले मैच में सटोरियों की फेवरेट टीम बनी KKR




