
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने साहिबगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के नजदीक एलसी नंबर 82- बी/टी के स्थान पर पथ ऊपरी पुल (आरओबी) के निर्माण की स्वीकृति दे दी है. इसके लिए 38 करोड़ 24 लाख 78 हज़ार 944 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति कर दी गयी है. इसी राशि में भू-अर्जन और पहुंच पथ का निर्माण खर्च भी शामिल है. इस राशि में राज्यांश के 23 करोड़ 41 लाख 68 हज़ार 682 रुपए (भू-अर्जन सहित के वहन की स्वीकृति और उक्त राशि (भू-अर्जन राशि को छोड़कर) की अग्रिम निकासी करते हुए रेल मंत्रालय को उपलब्ध कराने को भी स्वीकृति दे दी गई है.
इसे भी पढ़ें: रांची को PM मोदी के हाथों मिलेगी 1000 करोड़ से अधिक की सौगात, सांसद संजय सेठ ने जताया आभार




