Corona_UpdatesLead NewsNational

अगस्त से कोवैक्सीन की 5 करोड़ खुराक हर महीने बनायेगी भारत बायोटेक की कर्नाटक इकाई

Bengaluru : कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने सोमवार को कहा कि राज्य के कोलार जिले में बन रही भारत बायोटेक की कोवैक्सीन विनिर्माण इकाई की अगस्त के आखिर तक चार से पांच करोड़ खुराक प्रति माह बनाने की क्षमता होगी.

कोविड-19 संक्रमण से उबर रहे मरीजों के लिए नये खतरे के रूप में सामने आये म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) पर विशेषज्ञों के साथ बैठक से पूर्व सुधाकर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भारत बायोटेक के संस्थापक डॉ. कृष्ण इल्ला, उनकी बेटी डॉ. जाला इल्ला और टीम के बाकी सदस्यों के साथ उनकी वीडियो कांफ्रेस पर बातचीत हुई.

मंत्री ने कहा, ‘‘ डॉ. इल्ला ने मुझे आश्वासन दिया कि कोलार के मालूर में उनकी विनिर्माण इकाई जून के आखिर तक प्रति माह एक करोड़ खुराक का उत्पादन कर लेगी. जुलाई के आखिर तक यह दो से तीन करोड़ खुराक तक चला जाएगा और अगस्त आखिर तक उनका लक्ष्य टीके की चार से पांच करोड़ खुराक बनाना है. ’’

इसे भी पढें :ई-पास के नाम पर पुलिस कर रही है लोगों को परेशान, सरकार के पास प्रबंधन की तैयारी नहीं : सीपीआइ

उनके अनुसार कृष्णा इल्ला और सभी निदेशकों ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे कर्नाटक को यथाशीघ्र टीके देंगे. सुधाकर के अनुसार उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से नयी विनिर्माण इकाई से निर्धारित उत्पादन कार्यक्रम का ब्योरा मांगा और उन्होंने उन्हें इसे शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी प्राथमिकता अपने राज्य के लोगों के लिए यथाशीध्र टीके प्राप्त करना है. ’’

उन्होंने यह भी कहा कि भारत बायोटेक की हैदराबाद इकाई एक महीने में एक करोड़ खुराक का उत्पादन कर सकती है जबकि कर्नाटक इकाई अगस्त से प्रति माह चार से पांच करोड़ खुराक तैयार करेगी. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शाम में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा एक बैठक करेंगे जिसमें लॉकडाउन बढ़ाने के विषय में निर्णय लिया जाएगा.

इसे भी पढें :झारखंड कांग्रेस के पूर्व सह प्रभारी उमंग सिंघार की गर्लफ्रेंड ने आखिर क्यों की खुदकुशी?

Related Articles

Back to top button