
Lohardaga : विपक्ष द्वारा लगातार तीसरी बार विधानसभा का सत्र बाधित करने एवं सत्र नहीं चलने देने पर भारतीय जनता पार्टी, लोहरदगा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राजमोहन राम की अध्यक्षता में स्थानीय समाहरणालय के समक्ष हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, विपक्ष की मनमानी बन्द करो समेत नारे लगाते हुए सभी विपक्षी दलों का फूंका पुतला .
पुतला दहन के इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजमोहन राम ने कहा कि विधानसभा के कार्यों को बाधित कर विपक्ष ने यह साबित कर दिया है कि वह जनविरोधी व विकास विरोधी है. उसे जनता की लाभों से कोई लेना देना नहीं है. विधानसभा को बाधित कर वह झारखंड का विकास नहीं होने देना चाहती है. इस पुतला दहन के माध्यम से यह संदेश भाजपा देना चाहतीहै कि अगर विकास को बाधित करोगे तो आने वाले समय में जनता तुम्हें उखाड़कर तुम्हारा सर्वनाश कर देगी.

इसे भी पढे़ : रांची की सड़कों पर बढ़ रहा ट्रैफिक, व्यवस्था में बदलाव समय की मांग
बिल के नाम पर विपक्ष कर रहा गुमराह : ओमप्रकाश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने कहा भूमि अधिग्रहण बिल के नाम पर विपक्ष लोगों को बरगलाने का कार्य कर रहा है. लोकतंत्र का मंदिर संसद भवन और विधानसभा होता है, सांसद एवं विधायक जन समस्याओं को वहां रहते हैं. और इसी के माध्यम से जनता का विकास की दशा एवं दिशा तय किया जाता है. किंतु लगातार तीसरी बार विपक्ष के द्वारा विधानसभा को बाधित कर विकास को रोकने का कार्य किया जा रहा है. विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन बोकारो धनबाद रांची दुमका में अकूत संपत्ति भोले-भाले आदिवासी जनता को बरगला कर एकत्र कर लिए हैं. इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, तथा दोषी पाए जाने पर उन पर दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए. आने वाले समय में भाजपा समाज के पीछे पायदान पर बैठे जनता को विकास की राह पर आगे बढ़ाते हुए विकास की एक नई दिशा व दशा तय करेगी.
मर्यादित ढंग से व्यवहार करे : बिंदेश्वर
एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र को बार-बार बाधित कर विपक्ष लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है. विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर होता है, यहां पर विपक्ष को अपना सवाल मर्यादित ढंग से रखना चाहिए ना कि उसे बाधित करना चाहिए.

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राज मोहन राम जी के साथ ओमप्रकाश सिंह,बिंदेश्वर उराव, चंद्रशेखर अग्रवाल,रमेश उराव, बृज बिहारी प्रसाद, त्रिवेणी दास, नीरज कुमार नलिन, नवीन कुमार टिंकू, शंभू सिंह, देवाशीश कार, धीरज प्रसाद, नरेन राज, शशि भूषण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रामाधार पाठक, शोएब कलाम, सूरज मोहन साहू, बजरंग उराव, राजू शर्मा, हर्षनाथ महतो, राज किशोर साहू, दुखहरण साहु, दुबराज वर्मा, नासीर अंसारी, राजेश साहू,फारुख कैसर, सरोज प्रजापति, राम किशोर शुक्ला, अजय मित्तल, बबलू जायसवाल, सरिता देवी, कलावती देवी, राजेश महतो, अमरेश भारती, राजेश प्रसाद, शुकुल राम,श्याम नंदन लोहरा, प्रणीत जायसवाल, जगनंदन पौराणिक, भगवान दास उराव, किशोर साहू,नीरज गुप्ता,दिलीप पटनायक समेत भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम को उमेश काश्यकर, जिया-उल-हक अशर्फी एवं संजय वर्मा ने भी संबोधित किया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




