ChaibasaJamshedpurJharkhand

Jamshedpur: मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला मानगो फ्लैट एंड रेसिडेंशियल सोसाइटी एसोसिएशन का प्रत‍िन‍िध‍िमंडल, मि‍ला ये भरोसा

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्‍च‍िमी के व‍िधायक व झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को मानगो फ्लैट एंड रेसिडेंशियल सोसाइटी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल पप्पू सिंह के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला और होल्डिंग टैक्स और सैरात बाजार की दुकानों के क‍िराये में बढ़ोतरी वापस करने की मांग की. प्रोजेक्ट भवन में मुलाक़ात के बाद हेमंत सोरेन ने बन्ना गुप्ता और प्रतिनिधिमंडल को बताया कि इस मामले में जल्द ही सकरात्मक पहल करेंगे.
मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस मामले में मुख्यमंत्री पॉजिटिव हैं. उन्‍होंने स्वयं दोनों मामले में मुख्‍यमंत्री से पुनः विचार करने का आग्रह किया है ताकि आम जनता को राहत मिल सके और वे आर्थिक बोझ से बचे. मुलाकात के बाद सभी फ्लैट प्रतिनिधियों ने मंत्री बन्ना गुप्ता का आभार व्यक्त किया है. इस अवसर पर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, सचिव रविंद्र प्रताप सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, मरीना सिटी के प्रतिनिधि पप्पू सिंह, सुंदरवन फेज टू के सचिव नाजिम खान, यूथ कांग्रेस के जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भवानी सिंह और प्रतिनिधि अखिलेश सिंह उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें- Trans Himalayan Expedition : महिलाओं को कमजोर समझने वालों को यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए

Related Articles

Back to top button