JharkhandRanchi

समाहरणालय का हालः आग लगे तो भगवान ही मालिक

फायर इस्टिंविशर की अधिकतर मशीनें हो चुकी हैं एक्सपायर, कुछ में एक्सपायरी डेट ही नदारद

Ranchi : समाहरणालय भवन में लगभग 30 से ज्यादा कार्यालय हैं. इस भवन में जिले के डीसी व एसएसपी के अलावा एसडीओ का भी कार्यालय है. इसके अलावा सैकड़ो कर्मचारी भी काम करते हैं. आम दिनों में अपने काम को लेकर गांव से सैकड़ों लोगों यहां आते हैं. लेकिन, यह भवन खुद ही सुरक्षित नहीं है. क्योंकि अगर समाहरणालय भवन में आग लगी तो आग को बुझा पाने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. भवन में आग पर काबू पाने के सारे इंतजाम किये गए हैं. फायर इस्टिंविशर लगे हुए हैं. लेकिन, इनकी मियाद फरवरी माह में ही खत्म हो चुकी है.

इसे भी पढ़ेंः नियुक्ति वर्ष में 784 कर्मियों की छीनी जायेगी नौकरी, आंदोलन की अब है तैयारी

न्यूज विंग के संवाददाता ने समाहरणालय के दोनों भवनों में कुछ कार्यालयों के बाहर लगे फायर इस्टिंविशर को देखा तो पाया कि जितने मशीन लगे हैं उनमें से अधिकतर कि मियाद खत्म हो चुकी है.

 

समाहरणालय के बाल विकास परियोजना रांची सदर का कार्यालय के बाहर फायर इस्टिंविशर की मशीन लगी हुई है, एकदम चकाचक है लेकिन, उसकी मियाद 18 फरवरी 2020 में ही खत्म हो चुकी है. ऐसे में अगर किसी कार्यालय में आग लग जाये तो भगवान ही मालिक.

इसे भी पढ़ेंः MS Dhoni  ने अपने घोड़े के साथ लगायी शानदार रेस, देखिये वायरल हुआ VIDEO

दोनों भवन मिलाकर 40 से अधिक फायर इस्टिंविशर की मशीनें लगी हुईं हैः

समाहरणालय के दोनों भवनों को मिलाकर करीब 40 से अधिक फायर इस्टिंविशर की मशीनें लगी हुईं हैं. इनमें से कई मशीनें ऐसी हैं जिनमें एक्सपायरी डेट नदारद है. जो हैं उनमें अधिकतर मशीनों कि मियाद खत्म हो चुका है.

इसे भी पढ़ेंःबिरसा जू के सभी जानवर हैं कोरोनामुक्त

Related Articles

Back to top button