
Ranchi : झारखंड अधिविध परिषद (जैक) की ओर से मैट्रिक व इंटर की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू हो रही हैं. जैक की ओर से सभी परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिये गये हैं. इस साल उन्हीं परीक्षार्थियों को दोनों ही परीक्षाओं में शामिल होने दिया जा रहा है, जिनके रिकॉर्ड 11वीं और 9वीं में भराये गये फॉर्म से मैच कर रहा है.
जैक की ओर से 11वीं और 9वीं के रिकॉर्ड के आधार पर की गयी स्क्रूटनी के बाद परीक्षार्थियों के आंकड़े में कमी आयी है. मैट्रिक में परीक्षार्थियों की संख्या जहां 51 हजार तक कम हुई है, वहीं इंटर में 73 हजार कम परीक्षार्थी हैं. इस साल मैट्रिक में 3 लाख 87 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, तो वहीं इंटर में परीक्षार्थियों की संख्या 2 लाख 41 हजार है.
इसे भी पढ़ें – ऐसा झारखंड में ही संभव: सत्तापक्ष के 4 विधायकों ने MNREGA की सोशल ऑडिट रोकने की मांग की
इंटर आटर्स में सबसे ज्यादा छात्र
राज्यभर में होने जा रही इंटर की परीक्षा में आर्ट्स संकाय में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. इंटर आर्ट्स में 1,35000, साइंस में 76000 और कॉमर्स में 3000 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. जबकि परीक्षार्थियों के हर साल के आंकड़े देखें तो साल 2015 में 3,08766, 2016 में 3,21220, 2017 में 3,26109, 2018 में 3,16319 और 2019 में 3,14832 परीक्षार्थी शामिल हुए थे.
इसे भी पढ़ें – बोर्ड, निगम में रिक्त पदों को भरने की तैयारी, CS ने मांगी जानकारी, जानें कौन-कौन बोर्ड-निगम हैं महत्वपूर्ण
मैट्रिक में तीन लाख 87 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
11 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा भी शुरू हो रही है. इस परीक्षा में भी परीक्षार्थियों की संख्या में गिरावट आयी है. लेकिन इस साल पिछले वर्ष की तुलना में इंटर में 51 हजार कम परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं.
वर्ष 2019 में 4,38256 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. प्रत्येक साल के विद्यार्थियों के आंकड़े देखें तो वर्ष 2011 में 3,54626, वर्ष 2012 में 4,31623, वर्ष 2013 में 4,69667, वर्ष 2014 में 4,78079, वर्ष 2015 में 4,55829, वर्ष 2016 में 4,70280, वर्ष 2017 में 4,63311, वर्ष 2018 में 4,48389 परीक्षार्थी शामिल हुए थे.
एडमिट कार्ड में मिल रही गलतियां
जैक की ओर से जारी मैट्रिक परीक्षा के एडमिट कार्ड में डाटा संबंधी गलतियां होने की शिकायत मिल रही हैं. कई परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड में नाम में त्रुटि तो किसी एडमिट कार्ड में विषय के नाम की गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है. परीक्षार्थियों का कहना है कि जब जैक ने 9वीं में भरे गये फॉर्म के आधार पर मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया है, तो फिर गलतियां कैसे हुई हैं.
इसे भी पढ़ें – गैर शैक्षणिक कार्यों में पूरे साल उलझे रहे शिक्षक, आधे-अधूरे सिलेबस पर प्राइमरी-मिडिल क्लास की होगी परीक्षा




