Koderma

कोडरमा व डोमचांच में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

Koderma: सड़क सुरक्षा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीना के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर, बिना लाइसेंस, प्रेशर हॉर्न के साथ वाहन चलाने, वाहन में अतिरिक्त स्थान निकाल देने, बिना माइनिंग चालान, बिना हेलमेट के दुपहिया चलाने की जांच की गयी. वाहन चेकिंग अभियान कोडरमा और डोमचांच थाना समीप चलाया गया. जिसमें 6 ट्रक को कोडरमा में जप्त किया गया और दो ट्रैक्टर को डोमचांच में जप्त किया गया है और एक ट्रक फर्जी चालान के साथ पकड़ाया है. चेकिंग अभियान में कई वाहनों पर कार्रवाई हुई और 104500 जुर्माना की राशि की वसूली की गई.

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि कोडरमा जिला में आये दिन हो रही सड़क हादसों की रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा बहुत जरूरी है. लोग सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोग सड़क सुरक्षा के बारे में जानें. वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 5 वाहन चालक अपने वाहन छोड़ कर भागे निकले, इन वाहनों को थाना में रखा गया है. वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पाया गया कि कई वाहनों में बिना मतलब के नेम प्लेट लगे हुए हैं, जो अनऑथराइज्ड है. ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों पर नेम प्लेट हटाया गया और उन्हें हिदायत दी गई कि फिर से अवैध रूप से वाहनों में नेम प्लेट ना लगवाएं.

प्रेशर हॉर्न पर हुई कार्रवाई

जिले में आए दोनों शिकायतें मिल रही है कि बड़े-बड़े वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगे हुए हैं,जिस वजह से दुर्घटनाएं भी हो रही हैं. वाहन चेकिंग अभियान के दौरान जिन वाहनों में प्रेशर हॉर्न पाया गया, उसपर जुर्माना लगाते हुए हटाया गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी वाहन चालकों से अपील की की वाहनों में प्रेशर हॉर्न ना बजाएं. वाहन चेकिंग अभियान के दौरान टू व्हीलर वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान इन वाहनों के चालक न तो हेलमेट पहने थे और ना ही ड्राइविंग लाइसेंस व गाड़ी के कागजात साथ में थी. इन वाहनों पर कार्रवाई करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना लगाया गया. एसडीओ श्री मीना ने बताया कि इस तरह के अभियान निरंतर चलाया जाएगा. मोटर अधिनियम धाराओं को उल्लघंन करने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. वाहन जांच अभियान के दौरान जिला खनन पदाधिकारी दारोगा राय, जिला परिवहन पदाधिकारी, गोपनीय प्रभारी, वाहन निरीक्षक और सड़क सुरक्षा दल की टीम मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button