JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryRanchi

ईडी ऑफिस के अंदर और बाहर तेज हुई हलचलें, सुरक्षाकर्मियों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अवैध खनन घोटाले मामले में इडी की टीम पिछले 8.30 घंटे से पूछताछ कर रही है.  इस दौरान इडी कार्यालय के अंदर और बाहर हलचल तेज हो गई है. इडी ऑफिस के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात हो गए हैं. आपको बता दें कि अवैध खनन के मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को ईडी कार्यालय में पूछताछ के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. ईडी कार्यालय के अंदर सुरक्षा का कमान सीआरपीएफ जवानों को दिया गया था. ईडी कार्यालय के गेट के अंदर किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं थी. सीआरपीएफ के 2 दर्जन जवान सुरक्षा संभाल रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनाव : तीन दिनों के गुजरात दौरे पर रहेंगे रघुवर दास

Related Articles

Back to top button