
Ranchi: पीएम जनमन योजना से राज्य में 3000 आवास निर्माण की स्वीकृति के बाद पहली किस्त की राशि मिल गयी है. आदिम जनजाति समुदाय के लोगों के लिए ये आवास स्वीकृत किए गये हैं. इनमें काम भी प्रारंभ हो गया है. कई आवासों की जियो टैगिंग भी की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार ने दूसरी किस्त की राशि का आवंटन भारत सरकार से मांगा है. लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 की वजह से यह लटका हुआ है. चुनाव बाद राशि रिलीज की जायेगी. ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिलों को कहा कि पीएम जनमन से स्वीकृत सारे आवासों को अविलंब पूर्ण करने की दिशा में काम करायें. स्वीकृति के बाद लिंटल तक कार्य किए जाने के बाद ही दूसरी किस्त की राशि दी जायेगी. इसका फोटो भी मांगा गया है. बता दें कि, पीएम जनमन से दो लाख रुपये की राशि का आवंटन तीन किस्तों में किया जाना है.
इसे भी पढ़ें: मोहनपुर में गीता कोड़ा पर हमला प्रकरण: भाजपा ने दर्ज करायी प्राथमिकी




