
Ranchi : रांची के रातू इलाके की 18 वर्षीय आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म करते हए वीडियो बना लिया, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए छह महीने तक उसका यौन शोषण किया. इतना ही नहीं, पीड़िता के साथ मारपीट भी गई. परेशान पीड़िता एसटी-एससी थाने में एफआइआर दर्ज कराई है. छात्रा ने दुष्कर्म के अलावा जातिसूचक गाली देने और बदनाम करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.
आरोपित का नाम आफताब अंसारी बताया गया है. वह रातू थाना क्षेत्र के अगड़ू गांव का रहने वाला है. छात्रा ने पुलिस को बताया है कि जब वह स्कूल जाती थी तो आरोपित आफताब अंसारी उसका पीछा करता था और छेड़छाड़ करता था. छात्रा आफताब से हमेशा परेशान रही. इसका वह विरोध करती थी, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. इसबीच नवंबर 2020 में एक दिन घर में अकेला पाकर उसके घर में घुस गया और गलत हरकत करने लगा और दुष्कर्म किया. इसकी वीडियो भी बना ली. इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म करते रहा.
पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपित आफताब जान से मारने की धमकी देता था. धमकी से सहमी पीड़िता ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी, लेकिन कुछ दिनों से वह काफी परेशान करने लगा. धमकी देकर हमेशा संबंध बनाने का दबाव बना रहा था. इससे परेशान होकर छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर एसटी-एससी थाना पहुंचे और एफआइआर दर्ज कराई. पुलिस ने बुधवार को छात्रा का कोरोना टेस्ट करवाया है. इसकी रिपोर्ट आने के बाद छात्रा का मेडिकल जांच और 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा.




