
Ranchi : नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की झारखंड इकाई ने नेशनल हाइवे 75 रांची-डालटेगनंज रोड में पिस्का मोड़ से बिजु पाड़ा-कुडू सेक्शन के फोरलेन रोड की राइडिंग क्वालिटी सुधारने का निर्देश इंजीनियरों व संबंधित संवेदक को दिया है. एनएचएआइ ने एनएच 23 पिस्का मोड़ से पलमा तक की सड़क की स्थिति सुधारने को कहा है. बता दें कि इन दोनों सड़कों की राइडिंग क्वालिटी सुधारने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री ने भी निर्देश दिया था. रोड हाल में ही फोरलेन की गयी है, पर कई जगह समतल नहीं होने की वजह से राइडिंग स्मूथ नहीं होती है. ऐसे में इसे पूरी तरह से समतल करने के लिए इसकी राइडिंग क्वालिटी सुधारी जायेगी.
इसे भी पढ़ें – Jharkhand Weather Today: झारखंड के इन जिलों में कुछ देर में होगी जोरों की बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट



