
Ranchi : लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली स्थित टेली टॉक नामक मोबाइल दुकान से चोरों ने 30 से 35 लाख रुपये के मोबाइल और नगदी की चोरी कर ली.
चोरों ने मोबाइल दुकान की दीवार को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही एफएसएल की टीम और सिटी एसपी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये हैं.
इसे भी पढ़ें : #JharkhandPolice ने HC को सौंपे दागी जनप्रतिनिधियों के ब्योरे में CM, तीन मंत्रियों व सांसद का नाम छिपाया
200 से 250 कीमती मोबाइल और नगदी की चोरी
मोबाइल दुकान के मालिक अशोक अग्रवाल के मुताबिक, वे गुरुवार रात दुकान बंद कर घर गये थे. दुकान में लाखों रुपये के 200 से 250 मोबाइल रखे थे.
उन्होंने बताया कि शुक्रवार वे दुकान पर पहुंचे और शटर उठाया तो देखा कि दुकान के अंदर रखे सारे मोबाइल गायब थे और पीछे की दीवार में सेंधमारी की गयी थी. इसके बाद उन्होंने वारदात की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें : जीरो टॉलरेंस सरकार में चोरी हो गयीं #MNREGA से बनी 4 करोड़ की 40 सड़कें
दुकान की दीवार तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया
दुकान के पीछे कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. पीछे की ओर से दुकान की दीवार को तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया है. दुकान के मालिक शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : पलामूः टीकाकरण के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल में की जा रही अवैध वूसली, वीडियो वायरल




