BiharCrime News

मधेपुरा में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Madhepura: जिले के उदाकिशुनगंज थाना गेट के सामने बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहारीगंज से उदाकिशुनगंज की ओर आ रही एक टेंपो पर सवार होकर एक स्मैक कारोबारी स्मैक लेकर डिलीवरी देने जा रहा है. गिरफ्तार युवक बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गोरपार गांव के वार्ड संख्या 11 का निवासी रमण कुमार बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:हाई कोर्ट ने ऊर्जा सचिव को फटकारा, कहा- काम नहीं करना तो छोड़ दें नौकरी

सूचना के आधार पर SI प्रमोद प्रसाद पुलिस बल के साथ उदाकिशुनगंज थाना गेट के सामने वाहन चेकिंग शुरू कर दिया. इसमे बिहारीगंज की तरफ से आ रहे टेम्पो पर निशानदेही के आधार पर एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार युवक बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गोरपार गांव के वार्ड संख्या 11 का निवासी बताया जा रहा है. उसका नाम रमण कुमार (30) बताया जा रहा है. उसके पास से 320 एमजी स्मैक बरामद किया गया है.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन दो ज‍िलों में जल्‍द होगी बारिश, मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया अलर्ट

Related Articles

Back to top button