ChaibasaChatraJharkhand

Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन दो ज‍िलों में जल्‍द होगी बारिश, मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया अलर्ट

Jamshedpur : गर्मी से हलकान लोगों के ल‍िए राहत की बात है क‍ि थोड़ी-बहुत बार‍िश वातावरण में ठंडापन ला देती है. यह क्रम आज यानी बुधवार को भी जारी रहेगा. बार‍िश गर्मी से राहत देगी. तात्‍कालि‍क मौसम चेतावनी में मौसम व‍िभाग ने बताया है क‍ि झारखंड के चतरा एवं पूर्वी स‍िंहभूम के कुछ भागों में अगले तीन घंटे के भीतर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. कुछ स्‍थानों पर तीस से चालीस क‍िलोमीटर प्रति‍घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है क‍ि सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षि‍त स्‍थान में शरण लें. पेड़ के नीचे नहीं रहे. बि‍जली के खंभों से दूर रहें. क‍िसान अपने खेतों में ना जाएं एवं मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें.

 

ये भी पढ़ें- Chakradharpur News: जिला पर‍िषद सदस्य जॉन मीरन मुंडा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, जॉन ने कहा- चाईबासा विधायक फंसा रहे हैं

Related Articles

Back to top button