
Ranchi/Latehar : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज ग्राम स्वराज मजदूर संघ के द्वारा मनिका (लातेहार) में रैली और सम्मेलन का आयोजन किया गया. हाई स्कूल मैदान से रैली निकाली गयी जो मनिका प्रखंड कार्यालय परिसर में पहुंच कर जागरूकता सम्मेलन में तब्दील हो गयी. सम्मेलन में महिलाओं के महिला हिंसा व लिंग भेद को लेकर नुकड़ नाटक व परंपरागत संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर महिला अधिकार के लिए जागरूक किया गया.
मौके पर नामूदाग पंचायत के मुखिया श्यामा सिंह ने कहा कि महिलाओं आज अगर आजादी मिली है तो यह हम सब महिलाओं संघर्ष के कारण ही हो सका है. अभी हमें और भी अधिकारों के लिए लड़ने की जरूरत है. आज भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभी और भी लड़ने की जरूरत है. श्यामा ने झारखंड सरकार से मनिका में महिला थाना बनाने की मांग की. कहा कि महिलाओं को मनिका में महिला थाना नहीं होने के कारण परेशानी उठानी पड रही है.
इसे भी पढ़ें :यूक्रेन का दावा, मारियोपोल में रूस ने 3 लाख आम नागरिकों को बनाकर रखा है बंधक
महिला नेत्री सोनमती ने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए सरकारी योजनाएं संचालित कर रही है, मगर योजनाओं की जानकारी नहीं होने के कारण योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है.
इसके लिए लोगों को और जागरूक करने की जरूरत है. आज भी समाज में लड़का और लड़की में भेदभाव किया जा रहा है. इसे खत्म करने के लिए हम सबों को जागरूक करना जरूरी है ताकि समाज से लिंग भेद को खत्म किया जा सके.
कार्यक्रम में नीलम उरांव, सतनी देवी, लालो देवी, प्रतीमा देवी, मार्टिना भेंगरा सहित कई महिलाओं ने अधिकार को लेकर विचार व्यक्त किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेगा सहायता केंद्र की टीम ने मदद की.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, 27 मार्च से फिर शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें




