
Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह इंद्रानगर में एक निर्माणाधीन मकान के छत से गिरने से 6 वर्षीया पूजा कर्मकार घायल हो गयी. घटना के बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना में उसे काफी चोटें आई है. घटना के बारे में पूजा के पिता शैलेंद्र कर्मकार ने बताया कि घर के ठीक बगल में ही एक मकान बन रहा है. वहीं पर पूजा दोपहर के समय पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी. इस बीच ही वह पहले तल्ला से गिर गयी. इसकी जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और बेटी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे.
इसे भी पढ़ें- बिरसानगर में पूर्व सैनिक के घर के बाहर अपराधियों ने पांच घंटे मचाया उत्पात




