
Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य के तीन अनुमंडल पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है. खूंटी के अनुमंडल पदाधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर हेमंत सती को साहिबगंज का नया अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि साहिबगंज के अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार साव को पाकुड़ के अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें :GOOD NEWS : ब्लैक फंगस से 24 घंटे में 13 मरीज रिकवर, कोई मौत नहीं
इसी तरह झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कुंदन कुमार को बगोदर सरिया के अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है. वे फिलहाल उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अवर सचिव के रूप में पदस्थापित हैं.
पाकुड़ के अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित प्रभात कुमार को कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग रांची में योगदान करने को कहा गया है.
इसे भी पढ़ें :मुख्य सचिव ने प्रमुख शहरों के ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने का दिया निर्देश




