
Ranchi: झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने भाजपा द्वारा खेतों में किये गये आंदोलन को नौटंकी करार दिया है. उन्होंने कहा कि अपने पांच साल की विफलताओं को छिपाने के लिए नौटंकी करने का काम किया है.
हेमंत सरकार किसानों की हितैषी है और उनको सम्मान देना जानती है. पिछली सरकार ने सूबे के 5 लाख किसानों को ही रजिस्टर्ड माना था लेकिन, वर्तमान सरकार ने इसका दायरा बढ़ाया और 9 लाख किसानों को रजिस्टर्ड करने का काम किया है.
इसे भी पढ़ें :काबू में आया कोरोना, रिकवरी रेट पहुंचा 96 फीसदी पर
यही नहीं 6 लाख किसानों को आधार से लिंक भी कर दिया गया. श्री भट्टाचार्य शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि पांच वर्षों के कार्यकाल की विफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा के लोगों को खेत में उतरना पड़ा जो शर्मनाक है.
इसे भी पढ़ें :जानें कब आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, क्या कहते हैं 40 एक्सपर्ट्स, बच्चों को ज्यादा खतरा
हेमंत की कप्तानी में बेहतर खेल रही है टीम 11
मंत्रिमंडल गठन के सवाल पर उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल गठन की प्रक्रिया होती है. उसमें सीएम का विशेषाधिकार है. वैसे भी हेमंत सोरेन की कप्तानी में टीम 11 बेहतर खेल रही है. वैसे भी आउटडोर गेम में 11 खिलाड़ी ही खेलते हैं. एक खिलाड़ी रिजर्व में रहता है.
इसे भी पढ़ें :सुमित्रा मित्रा ने जीता यूरोपीयन इंवेंटर अवार्ड, एक अरब को हो चुका हैं इनकी टेक्नीक से फायदा




