
Chakradharpur : चक्रधरपुर प्रखंड के भरनिया पंचायत के ग्राम पांडोली में मुखिया के अध्यक्षता में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर विधिक जागरूकता शिविर में पीएलबी राजशेखर और श्वेता रवानी के द्वारा लोगों को उनका हक और कानून से संबंधित अधिकारों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई साथ ही वर्तमान में सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया ताकि पंचायत स्तर पर लाभुक उनका लाभ उठा सकें. उन्होंने नि:शुल्क मिलने वाली विधिक सेवाओं के बारे जानकारी दी और मोके पर लोगों को पंपलेट का वितरण किया गया जिसमें विस्तार पूर्वक उनके अधिकार और कानूनी जानकारी दी गई है. अगर उन्हें किसी प्रकार की और जानकारी चाहिए तो उसके बारे में लोगों को बताया गया कि लीगल एड क्लिनिक प्रखंड कार्यालय में आकर अपनी समस्याओं को दे ताकि उन्हें हर संभव मदद दी जा सके. मोके पर मुखिया सरिता गागराई, पंचायत समिति सदस्य मथुरा गागराई, उप मुखिया बिनीता बोदरा, समाज सेवी गंगा राम गागराई, गुलाब लोहार, गुरु चरण नायक, प्रेम प्रकाश गिलुवा, राधेश्वर गिलुवा, पुराय बांकिरा के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.




