ChatraJharkhandRanchiSports

2nd झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2022 का हुआ आगाज

Ranchi/ Chatra: चतरा ज़िले के स्थानीय DRDA ( ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण ) सभागार में द्वितीय झारखंड राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता की आज से शुरूआत हुई. तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 11 नवंबर से 13 नवंबर 2022 तक होनी है. चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि थे. प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष सायवाल गुप्ता, सचिव समरजीत सिंह, संयुक्त सचिव राकेश कुमार मिश्रा,  सुदीप्तो मुख़र्जी एवं एक्सक्यूटिव मेंबर कमलेश पांडेय भी उपस्थित  थे. इसमें मैचों का संचालन चीफ़ रेफ़री संदीप साहा, असिस्टेंट रेफ़री किरण बिहारी शुक्ला के नेतृत्व में हुआ. अंपायर की भूमिका में रविन्द्र कुमार, एल एन मिश्रा, अंजली रानी, ज्योति यादव मौजूद रहे. प्रतियोगिता में चतरा, हज़ारीबाग़, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, कोडरमा, लातेहार, रामगढ़, राँची एवं अन्य जिलों के लगभग 151 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. आज

लगभग 44 महिला एवं 107 पुरुष खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखलाया. प्रतियोगिता में आयोजन में सुदेश कुमार (उपाध्यक्ष, नगर परिषद, चतरा)

ने सहयोग दिया है. अपने प्रतिष्ठान माँ उमा पैलेस में विभिन्न जिलों से आये खिलाड़ियों एवं झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के ठहरने की उचित व्यवस्था अपनी देख-रेख में पूर्णतः निःशुल्क की है. चतरा नगर परिषद के वार्ड संख्या 06 के निवर्तमान वार्ड पार्षद मनोज प्रधान ने भी इस प्रतियोगिता में आये खिलाड़ियों एवं अतिथियों के आवभगत में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई. प्रतियोगिता के सफ़ल संचालन में चतरा ज़िला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष सैय्यद एजाज़ अहमद ( प्रिंसिपल DAV), आयोजन समिति के संरक्षक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार, सचिव, चतरा ज़िला टेबल टेनिस संघ के संजीत कुमार मिश्रा के अलावा ज़िला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय और अन्य का भी योगदान है.

इसे भी पढ़ें: गुमला में अच्छी बारिश के बावजूद घटते जलस्तर पर केंद्र ने जताई चिंता, कहा- सामूहिक भागीदारी का वक्त

Related Articles

Back to top button