
New Delhi: भारतीय खिलाड़ियों द्वारा टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद अब पैरालंपिक गेम्स में भी हर्षित करने वाला प्रदर्शन जारी है. भारतीय खिलाड़ी दो स्वर्ण समेत अब तक दस पदक जीत चुके हैं. पदकों के लिहाज से भारत का पैरालंपिक गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. भारत 53 वर्षों से पैरालंपिक गेम्स में भाग ले रहा है. वर्ष 2020 तक भारत के पास कुल 12 पदक थे. 2021 भारतीय खिलाड़ी अब तक दस पदक अपने नाम कर चुके हैं, अभी 23 प्रतिस्पर्धा में भाग लेना है. इनमें कई प्रतिस्पर्धा से पदक की उम्मीद है. उम्मीद है कि भारत ने 53 वर्षों में जितने पदक जीते उससे अधिक पदक टोक्यो पैरालंपिक में जीतकर रिकार्ड कायम कर सकते हैं. इसे वैश्विक खेल प्रतियोगिता में भारत का दमदार दस्तक कहा जायेगा.
इसे भी पढ़ेंःरांची के मैक्लुस्कीगंज में चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या, टीपीसी का हाथ होने की आशंका
भारत ने पहली बार में 1968 में पैरालंपिक में हिस्सा लिया था. तब से लगातार हिस्सा ले रहा है. वर्ष 2021 तक भारत के कुल 95 एथलीट्स पैरालंपिक में भाग लिये थे. टोक्यो पैरालंपिक में भारत का 54 खिलाड़ियों का दल भाग ले रहा है. अभी पैरालंपिक में पांच दिन शेष है. इन पांच दिनों में भारत को 23 से अधिक इवेंट्स में भाग लेगा. इनमें 53 वर्षों में मिले 12 पदक का रिकार्ड टूटना है. इनमें शूटिंग, तीरंदाजी व बैडमिंटन शामिल है. इनमें भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है.
टोक्यो पैरालंपिक में भारत अब तक दो स्वर्ण, पांच रजत व तीन कांस्य जीत चुका है. पैरालंपिक के इतिहास में इससे पहले भारत का सबसे बेहतर प्रदर्शन 2016 में रहा था, तब भारतीय खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य अपने नाम किया था. इससे पहले में 1984 में भी भारत ने दो रजत व दो कांस्य जीते थे.
इसे भी पढ़ेंःसीएम हेमंत को जान से मारने की धमकी मामले में इंटरपोल की मदद लेगी CID
टोक्यो पैरालंपिक में टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने गेम्स के तीसरे दिन रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला था, वहीं निषाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद में 2.06 मीटर की उछाल भरते हुए एशियाई रिकॉर्ड की बराबरी की और एक और रजत पद भारत के नाम किया था. इसके बाद आयोजन का छठा दिन सोमवार भारत के लिये शानदार रहा था. अवनि लेखरा ने 10 मीटर शूटिंग में गोल्ड जीता और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की. इसी दिन भाला फेंक में देवेंद्र झझारिया ने रजत पदक जीता और सिंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पर कब्जा जमाया. इस दिन भारतीय खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते. कुल मिलाकर अब तक भारत की झोली में दस पदक गिर चुके हैं.



