DhanbadJharkhandTODAY'S NW TOP NEWS

हादसे को आमंत्रण दे रहा जर्जर इंदिरा आवास, मौत के साये तले जीने को मजबूर लोग

Dhanbad: कोयलांचल के झरिया में इंदिरा आवास में रहने वाले लोग मौत के साये में हर पल गुजार रहे है. इलाके के बनियाहीर और पाथरबंगला में कई वर्षों से इंदिरा आवास में रहनेवाले लोगों को हर पल हादसे का भय सता रहा है.

इसे भी पढ़ेंः दिखावे की “चकाचौंध” में राज्य को डूबा तो नहीं रही “सरकार” ?

दरअसल, इन मकान की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि कभी भी यहां कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है. इधर अधिकारी मकानों की मरम्मत को लेकर हाथ खड़े कर चुके हैं, उनका कहना है कि इसके लिए कोई फंड नहीं है.

इसे भी पढ़ें – मुश्किल समय में हर बार प्रेरणा बनने का काम करती हैं आईएएस अफसरों के लिए किताबें

दरकी दीवारें, टूटी छत

बनियाहीर और पाथरबंगला के इंदिरा आवासों की हालत काफी दयनीय है. मकानों की छत टूट रही है. हालत इतनी जर्जर है कि डर बना रहता है कि कभी भी छत टूट कर गिर जायेगी. वही दीवारों पर दरारें हैं. यहां रहनेवाले लोगों को इंतजार है कि आवास की मरम्मत सरकार की ओर से हो, लेकिन अबतक कोई कदम नहीं उठाया गया है.

प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं

एक ओर जहां अधिकारी साफतौर पर कह रहे हैं कि इंदिरा आवास की मरम्मत के लिए सरकार के पास कोई फंड नही है. वही अधिकारियों का कहना है कि इंदिरा आवास की जगह प्रधानमंत्री आवास योजना ने ली है. इस योजना से कई लोगों को लाभ भी मिला है. लेकिन इंदिरा आवास में रह रहे लोगों की मानें तो, प्रधानमंत्री आवास योजना से इंदिरा आवास के लोगों को कोई फायदा नहीं होने वाला है.

इसे भी पढ़ें – पूर्व सीएस राजबाला वर्मा हो सकती हैं JPSC की अध्यक्ष! पहले सरकार की सलाहकार बनने की थी चर्चा

दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए जमीन भी चाहिए जो इंदिरा आवास में रह रहे लोगों के पास नहीं है. इंदिरा आवास सरकार द्वारा सरकारी जमीन पर बनाई गई है. ऐसे में लोगों को शायद जर्जर हो चुके इन इंदिरा आवासों की मरम्मत खुद ही करानी पड़ेगी. लेकिन गरीबी के आगे मजबूर, यहां रहनेवाले लोगों के लिए ये आसान नहीं होगा.

Related Articles

Back to top button