
Ranchi: कहा भी जाता है कि आईएएस अफसर बनने के लिये इस्पात की चौखट लांघना पड़ता है. इन चौखट को लांघने के लिये किताबें भी काफी मददगार साबित होती हैं. आईएएस बनने के बाद भी अफसर किताबों का साथ नहीं छोड़ते.
झारखंड कैडर के अधिकांश आईएएस अफसरों का मानना है कि प्रदेश की जटिल व्यवस्था को समझने-जानने के लिये 24 घंटे लगे रहना पड़ता है. समस्यायें सुलझाने, विकास के रास्ते खोजने और सामाजिक परिवेश को समझने के लिये किताबें मददगार साबित होती हैं. कहीं न कहीं रास्ता भी दिखाती हैं.
इसे भी पढ़ें- भाजपा के अजय मारू ने किया सीएनटी एक्ट का उल्लंघन? जमीन ली प्रेस खोलने के लिए, बना दिया मॉल
कामयाबी के लिये मील का पत्थर हैं किताबें
आईएएस अफसरों का मानना है कि ऐसी कई किताबें है जिन्हें वे अपनी कामयाबी के लिये मील का पत्थर मानते हैं. चाहे फणिश्वरनाथ रेणु का मैला आंचल हो या विवेकानंद की ऑटोबायोग्राफी. ये किताबें अधिकारियों की दृढ़ता को और मजबूत करती हैं. कई अफसरों ने किताबों में निहित कटू सत्य को आत्मसात भी किया है. ऑफिस हो या घर हर जगह किताबें साथ रहती हैं.
इसे भी पढ़ें- ‘शौचालय’ से आ रही लाखों के घोटाले की बदबू
जानिये कौन आईएएस किस किताब से लेते हैं प्रेरणा
एनएन सिन्हा (अपर मुख्य सचिव रैंक): अपर मुख्य सचिव रैंक के अफसर एनएन सिन्हा फणिश्वरनाथ रेणु की रचना ‘मैला आंचल’ से काफी प्रभावित हैं. वे कहते हैं कि इससे सामाजिक परिवेश के साथ-साथ समस्याओं को सुलझाने की प्रेरणा मिलती है. प्रेमचंद भी आदर्श रहे हैं.
एपी सिंह (सचिव स्कूली शिक्षा विभाग): एपी सिंह पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम की किताब ‘विजन 2020’ को आदर्श मानते हैं. कहते हैं कि इस किताब में विकास के रास्ते दिखाये गये हैं.
केके सोन (राजस्व सचिव): राजस्व सचिव केके सोन उपमन्यू चटर्जी की किताब ‘इंग्लिश अगस्त’ से प्रेरणा लेते हैं. वे कहते हैं कि यह किताब काफी प्रेरणादायी है. जब भी समय मिलता है तो इस किताब को पढ़ते हैं.
एसके सत्पथी (पूर्व प्रधान सचिव राज्यपाल): एसके सत्पथी बेल की पुस्तक ‘मेंस ऑफ मैथमेटिक्स’ को प्रेरणास्त्रोत मानते हैं. कहते हैं कि आर्किमिडिज और न्यूटन के दृढ़ निश्चय से प्रेरणा मिलती है. आज भी इसका अध्ययन करते हैं.
अराधना पटनायक (सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग): अराधना पटनायक की प्रेरणास्त्रोत ‘विवेकानंद की ऑटोबायोग्राफी’ रही है. यह कार्यशैली में दृढ़ता प्रदान करती है. आज भी वे विवेकानंद की किताबों का अध्ययन करती हैं.
एके सरकार (पूर्व विकास आयुक्त): एके सरकार ने कहते हैं कि सामाजिक समस्याओं को सुलझाने के लिये ‘क्राइम एंड पनिस्मेंट’ और ‘क्लियेंस ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री’ का अध्ययन आज भी करते हैं. इन किताबों में कई ऐसे तथ्य हैं जो रोजमर्जा की जिंदगी में लागू होते हैं.
कमल शंकर श्रीवास्तव और मनीष रंजन लिख चुके हैं किताब
इसे भी पढ़ें- IAS महकमा भी विवादों से नहीं अछूता, ब्यूरोक्रेसी की सरकार से ठनी
पूर्व आईएएस अफसर कमल शंकर श्रीवास्तव अब तक 99 किताबें लिख चुके हैं. उन्होंने आर्कियोलॉजी, बौद्ध दर्शन आदिवासी दर्शन पर भी किताबें लिखी हैं. इसी तरह पर्यटन सचिव मनीष रंजन भी चार-पांच किताबें लिख चुके हैं.




