
Palamu: संसद से 146 विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ शुक्रवार को मेदिनीनगर में आइएनडीआइए के नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया. छहमुहान से लेकर कचहरी तक पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन का नाम सेव डेमोक्रेसी प्रोटेस्ट (लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन) दिया गया. प्रदर्शन में कांग्रेस से जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू, जेएमएम से जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिन्हा, राजद से एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष धन्नजय पासवान, राजेश रोशन, भाकपा से जिला सचिव रूचिर तिवारी सहित अन्य दलांे से बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता शामिल थे।.प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला.
प्रदर्शन को लेकर झामुमो कार्यालय से झामुमो के सभी नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता झामुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में निकले और छहमुहान पर कांग्रेस, राजद, सीपीआई सहित इंडिया गठबंधन के सभी नेता जुलूस में शामिल हुए और नारेबाजी के साथ पूरे जोश में समाहरणालय तक गए.
समाहरणालय में जुलूस को सभी पार्टियों के जिलाध्यक्ष और प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक ने किया. लोगों को संबोधित करते हुए राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा ये हिटलरशाही सरकार कभी काला कानून लाती है तो कभी आवाज उठाने वाले सांसदों को निलंबित करती है. भाजपा लोकतंत्र को ख़त्म करना चाहती है. विपक्ष के सांसदों का निलंबन संविधान की अवमानना है. ये मोदी सरकार डरपोक है. महंगाई, महिला सुरक्षा और बेरोजगारी पर आवाज उठाने वालों से डरती है.
कांग्रेस अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा नरेंद्र मोदी सवालों से डरते हैं. ये तानाशाही सरकार जवाबदेही से भागती है. 143 सांसदों का निलंबन भारत के लोकतंत्र का काला अध्याय है. आज भाजपा के हाथों में भारत का लोकतंत्र खतरे में है. 2024 में इंडिया गठबंधन और भारत की जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी.
प्रदर्शन में राजद के जिलाध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष, झामुमो के सचिव सन्नू सिद्धिकी, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य मुन्ना सिन्हा, वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह, अमित सिन्हा, बबलू शहनवाज, उपाध्यक्ष रंजन चंद्रवंशी, कमाल खान, राकेश सिन्हा, असफर रब्बानी, संगठन सचिव नवीन सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला मिश्र, सचिव संजू देवी, कोषाध्यक्ष राजिया नियाजी, उपाध्यक्ष सोनाली टोप्पो, नगर मोर्चा अध्यक्ष रंजीत जयसवाल, राजद नेता रामनाथ चंद्रवंशी, विश्वनाथ राम घुरा, कांग्रेस नेता पूर्णिमा पांडेय, जितेंद्र कमलापुरी, सन्नू खान सहित हजारों इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल थे.




