
New Delhi : संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप में शुरू के दो मैचों में लगातार हार से टीम इंडिया की हालत खराब हो गयी थी. भारतीय क्रिकेट प्रेमी काफी निराश हो गये थे. सोशल मीडिया पर भी इन बुरी तरह से हार को लेकर बवाल मचा था. इससे सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीद क्षीण हो गयी. लेकिन इसके बाद दो मैंचों में भारत ने जीत हासिल कर अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं.
शुक्रवार को स्कॉटलैंड से सामना करने से पहले भारत की निगाहें दिन के मुक़ाबले पर टिकी थीं, जहां उसी के ग्रुप में शामिल न्यूज़ीलैंड का सामना नामीबिया से था. भारत सोच रहा था कि शायद कुछ उलटफेर हो जाए, जिससे उसके सेमीफ़ाइनल में पहुँचने की उम्मीद को कुछ दम मिल जाए. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और न्यूज़ीलैंड ने नामीबिया को आसानी से 52 रन से हरा दिया. साथ ही भारत की मुश्किलों को भी बढ़ा दिया.
इसे भी पढ़ें : डूरंड रेखा को लेकर पाकिस्तान और तालिबान के बीच बढ़ी तल्खी
स्कॉटलैंड को हराया
इसके बाद दुबई में भारत और स्कॉटलैंड आमने-सामने हुए, जहां भारत के कप्तान विराट कोहली ने अपने जन्मदिन पर टॉस जीता और स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाज़ी करने की दावत दी. स्कॉटलैंड की टीम 17.4 ओवर में महज़ 85 रन पर सिमट गई. जवाब में जीत के लिए 86 रनों का लक्ष्य भारत ने केवल 6.3 ओवर में ही दो विकेट खोकर हासिल कर लिया.
इसे भी पढ़ें : तेंदुए को सामने देख कुत्ते को आया हार्ट अटैक, तड़प-तड़पकर हुई मौत, देखें Video
अफ़ग़ानिस्तान और न्यूज़ीलैंड मुकाबले पर टिका है भविष्य
ख़ैर जो भी हो स्कॉटलैंड पर शानदार जीत के बाद भारत के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने की संभावनाएँ अभी भी जीवित हैं. हालांकि परिणाम में बदलने के लिए अभी भी उस पल का इंतज़ार करना होगा, जब अफ़ग़ानिस्तान और न्यूज़ीलैंड आमने-सामने होंगे और भारत नामीबिया का सामना कर रहा होगा.
इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : CBSE ने 10वीं-12वीं के एग्जाम को लेकर लिया बड़ा फैसला, नये दिशानिर्देश दिये
अब क्या हैं समीकरण?
स्कॉटलैंड पर भारत की जीत के बाद ग्रुप 2 में समीकरण बेहद दिलचस्प बन गए हैं. पाकिस्तान चारों मैच जीतकर पहले ही सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है. न्यूज़ीलैंड चार में से तीन मैच जीतकर छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है.
भारत स्कॉटलैंड को हराकर बेहतर रन औसत के साथ अफ़ग़ानिस्तान के मुक़ाबले तीसरे स्थान पर पहुँच गया है. भारत और अफ़ग़ानिस्तान दोनों ने चार-चार मैच खेलकर दो-दो मैच जीते हैं, लेकिन भारत का रन औसत 1.619 है जबकि अफ़ग़ानिस्तान का रन औसत 1.481 है.
इसे भी पढ़ें : रांची : हॉस्टल के लिये 6 वर्षों से तरस रहे JSSPS कैडेट, 200 बेड के हॉस्टल की तैयारी में खेल विभाग
नामीबिया को हराना होगा
अब भारत साँस रोककर इंतज़ार कर रहा है कि किसी तरह अफ़ग़ानिस्तान न्यूज़ीलैंड को हरा दे और भारत भी नामीबिया को हरा दे ताकि भारत, न्यूज़ीलैंड और अफ़ग़ानिस्तान छह-छह अंकों के साथ समान रूप से प्वाइंट टेबल में हो और सेमीफ़ाइनल में पहुँचने का फैसला नेट रन रेट के आधार पर हो.
जो भी हो भारत की अटकी साँसों को संजीवनी अफ़ग़ानिस्तान न्यूज़ीलैंड मैच के परिणाम के बाद ही मिलेगी. न्यूज़ीलैंड का रन औसत 1.277 है. ऐसे में अगर न्यूज़ीलैंड अफ़ग़ानिस्तान से हार भी जाए तो भी भारत को बहुत बड़े अंतर से अपने आख़िरी ग्रुप मैच में नामीबिया को हराना होगा. क्रिकेट की अनिश्चितता और चमत्कार के भरोसे भारतीय टीम अब दम साधे बैठी है.




